अमेरिकन मैगजीन फोर्ब्स ने टॉप 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की लिस्ट जारी की थी। इसमें अक्षय कुमार का नाम 33वें नंबर पर है।
अब इस पर पहली बार अक्षय कुमार का बयान सामने आया है। हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में अक्षय ने कहा- यह सुनकर अच्छा लगता है लेकिन मैंने अभी तक सिर्फ हेडलाइन्स पढ़ी हैं और पूरा आर्टिकल नहीं पढ़ा है।
अक्षय ने आगे कहा- मैंने हर एक रुपये के लिए कड़ी मेहनत की है। पैसा आपके पास आसानी से नहीं आता है। मैंने अपना खून और पसीना इसके लिए दिया है। तो हां यह मेरे लिए मायने रखता है।
