बजाज ऑटो अपनी नई Pulsar 125 भारत में लॉन्च होने जा रही है। कंपनी ने अभी तक यह साफ़ नहीं किया है कि Pulsar 125 को किस महीने में लॉन्च किया जायेगा लेकिन सोर्स के मुतबिक यह अगले महीने (सितम्बर) में लॉन्च हो सकती है।

माना जा रहा है कि नई Pulsar 125 अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक होगी, फिलहाल इस सेगमेंट में हीरो ग्लैमर और होंडा की शाइन सबसे ज्यादा लोकप्रिय बाइक्स हैं जिसमें शाइन तो काफी लम्बे समय समय टॉप पर है।
इंजन की बात करें तो बाइक में फ्यूल इंजेक्शन वाला 124.45cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन मिल सकता है जो 12hp की पावर और 11Nm का टॉर्क देगा है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा।