खुशखबरी :बिहार पुलिस में दरोगा-सिपाही के 29 हजार पदों पर बहाली जल्द, जानें…

बिहार में वर्दी की चाह रखनेवाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार पुलिस में दरोगा और सिपाही के 29 हजार से ज्यादा पदों पर बहाली जल्द शुरू होगी। राज्य सरकार की सहमति मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय इसकी तैयारियों में जुट गया है।

अगस्त के आखिर तक बहाली की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बिहार पुलिस को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। 29 हजार 86 पदों पर बहाली के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। इसमें 4586 दारोगा का पद शामिल होगा।

इसके अलावा 22 हजार 500 सिपाही की बहाली भी होनी है। 2000 पदों पर चालक सिपाही की भी बहाली होगी। इतने बड़े पैमाने पर बहाली का काम कम से कम दो चरणों में होगा।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.