अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 पर कहा कि ‘एक देश-एक परिवार के तौर पर हमने ऐतिहासिक फैसला लिया है।
‘पीएम मोदी के भाषण के बाद बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अनुपम खेर ने ट्वीट किया कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुनी, वह निश्चित रूप से दुनिया में सबसे प्रेरणादायक नेता हैं।’

रितेश देशमुख ने लिखा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेरित करने वाला भाषण दिया है।’
जूही चावला ने कहा ‘हमारे प्रधानमंत्री का भाषण सुना, जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए उनकी हर बात सच हो सकती है। उनके इरादे को सलाम।’
डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने लिखा, ‘मैंने अपनी जिंदगी में सबसे गतिशील, शक्तिशाली और प्रेरक प्रधानमंत्री देखा है। लोकतंत्र में बहस हमेशा जारी रहेगी लेकिन वह तालियों के हकदार हैं।’