MUZAFFARPUR : हटाए गए 9 थानेदार और 1 अंचल निरीक्षक, पुलिस लाइन में योगदान के निर्देश

sardar patel bhawan-ed2f-4640-808c-ed9785840dc copy

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मुजफ्फरपुर जिले के एसएसपी मनोज कुमार ने 10 दा’गी पुलिसकर्मियों के खिलाफ का’र्रवाई की है. दा’गी पुलिस पदाधिकारियों की सूची पुलिस मुख्यालय में एडीजी लॉ एंड आर्डर अमित कुमार को भेज दी गयी है.

police-3.jpg

जिले के इन दा’गी पुलिस पदाधिकारियों को पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है. इनमें 9 थानेदार व एक अंचल के इंस्पेक्टर शामिल हैं. इनके स्थान पर थानों और अंचलों में नये अफसरों को जल्द ही तैनात कर दिया जायेगा.

SSP Manoj kumar

एसएसपी मनोज कुमार ने इससे संबंधित प्रतिवेदन एडीजी मुख्यालय को भेज दिया है. गुरुवार देर रात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के जिन थानेदारों से थानेदारी छी’नी गई है. उनमें मीनापुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धनंजय कुमार, सदर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद, हत्था ओपी अध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक, हथौड़ी थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक राजपत कुमार, औराई थानाध्यक्ष सह पुअनि रविंद्र कुमार यादव, सिवाईपट्टी थानाध्यक्ष संतोष कुमार, पारू थानेदार श्रीचरण राम, पियर थानेदार रविशंकर कुमार, पानापुर ओपी (काँटी) के विनोद दास समेत कूल 9 थानेदार शामिल हैं.

इनके अलावा जाँ’च की जद में सदर ‘ए’ अंचल के इंस्पेक्टर सुभाष प्रसाद भी आये हैं. इन पर भी पुलिस मुख्यालय द्वारा पारित निहित निर्देश के अनुपालन अहर्ता पूर्ण नहीं करने के कारण पुलिस केंद्र में वापस बुला लिया गया है. सभी पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय का’र्रवाई लंबित है या तो वृहद दं’ड की संख्या 1 से 5 तक है. इन सभी पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध किसी न किसी तरह की विभागीय का’र्रवाई चल रही है.

नए नियमों के अनुसार सभी दागी पदाधिकारी थानेदारी और अंचल इंस्पेक्टर के पद पर कार्य नहीं कर पाएंगे. इन सभी को लाइन हाजिर होने का आदेश दिया गया है. दागी पुलिस pada को थानेदारी से हटाने के बाद सभी थानों में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी जल्द ही दे दी जाएगी. पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा नई सूची तैयार की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.