अच्छी खबर: अब गया से कोलकाता और वाराणसी के लिए इंडिगो की हवाई सेवा शुरू हुई, देखें…

गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से कोलकाता और वाराणसी के लिए बहुप्रतीक्षित इंडिगो की हवाई सेवा शुरू हो गई। अब गया से कोलकाता की सफर में एक घंटा 20 मिनट और वाराणसी पहुंचने में सिर्फ एक घंटा का समय लगेगा। गुरुवार को मगध प्रमंडल के कमिश्नर पंकज कुमार पाल, डीआईजी विनय कुमार और डीएम अभिषेक सिंह ने झंडा दिखाकर इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई7713 का स्वागत गया एयरपोर्ट पर किया।

मौके पर गया एयरपोर्ट के निदेशक दिलीप कुमार, इंडिगो विमान सेवा के वाइस प्रेसिडेंट विजय माटा, इंडिगो के गया स्टेशन प्रबंधक कुरेश हुसैन, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट बलवंत कुमार सिंह, सदर एसडीओ सत्येंद्र कुमार गुप्ता, आयुक्त के सचिव अफजलुर रहमान, उप निदेशक, जनसंपर्क, नागेंद्र कुमार गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

उसके बाद अधिकारियों ने केक का’टा और दीप ज’लाकर हवाई सेवा का उद्घाटन किया। इस दौ’रान इंडिगो के उच्चाधिकारियों ने कमिश्नर, डीआईजी, डीएम आदि पदाधिकारियों को खादा ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

इंडिगो विमान सेवा की समय सारणी के अनुसार कोलकाता से सुबह 07:25 बजे उड़ान भरकर 8:45 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचेगी। उसके बाद यहां से सुबह 09:05 में कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी और सुबह 10.30 में कोलकाता हवाई अड्डा पहुंचेगी। फिर पूर्वाह्न 11:05 में कोलकाता से उड़ान भरेगी और अपराह्न 12.25 में गया पहुंचेगी। अपराह्न 3:20 में गया से उड़ान भरेगी और अपराह्न 04.50 कोलकाता पहुंचेगी।

अपराह्न 12:45 में गया से उड़ान भरेगी और अपराह्न 01.45 में वाराणसी पहुंचेगी और अपराह्न 02:05 में वाराणसी से उड़ान भरेगी और अपराह्न 03:00 बजे गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचेगी।

source: bhaskar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.