कुछ दिनों पहले लता मंगेशकर का बेहद चर्चित गाना गाने ‘एक प्यार का नगमा है’ गाकर पश्चिम बंगाल की रानू ने हर तरफ खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब वही रानू सोशल मीडिया की स्टार बन गई हैं और उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है।

इन तस्वीरों में नजर आ रही महिला कोई और नहीं बल्कि रानू ही है। जी हां, उनका ये कमाल का ट्रांसफॉर्मेंशन देखने लायक है। पिंक और सिल्वर कलर की सिल्क साड़ी पहने हुए हैं।

रानू को अब कई नामी गिरामी शोज से ऑफर आ रहे हैं और उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन एक शो के लिए किया गया है जिसे शो के एक्जीक्यूटिव्स ने स्पॉन्सर किया है। रानू का मेकओवर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रानू अपने पति की मौत के बाद वो पश्चिम बंगाल के रानाघाट पर रोज आने जाने वाले यात्रियों के लिए गाना गाकर अपनी रोजी रोटी कमाती थीं।