टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए नाले में कूद गया युवक

मध्य प्रदेश से खबर है कि वहां एक युवक टिकटॉक वीडियो बनाने के चक्कर में उफनते नाले में कूद गया और कुछ दूर जाकर पुल पर तेज बहाव में फंस गया।  यह मामला मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा का है जहां भारी बारिश के बीच एक युवक नाले में कूद गया।

add

इसके बाद तेज बहाव के कारण दूर जाकर एक पुल में फंसा जिसे बड़ी मुश्किल से बचाया गया। युवक का वीडियो रिकॉर्ड अन्य लड़कों को पहले यह बात समझ में नहीं आई कि वह डू’ब रहा है लेकिन बाद में उन्हें इस बात का अहसास हुआ तो उन्होंने लोगों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला।

youth jumped into river for tiktok video

डूबने से बचाए गए युवक का नाम पप्पू सिंह है और वह महागढ़ का निवासी बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पप्पू दिन के करीब 10 बजे देवरी खवासा और महागढ़ के बीच उफनते नाले में वीडियो बनाने कूदा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.