PATNA : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय, घाटों के निरीक्षण के लिए समूह गठित

 

PATNA : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा एवं घाटों के निरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी कुमार रवि ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

इस सम्बन्ध में कुमार रवि ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ महाव्रत -2018 के अवसर पर छठ घाटों की सम्यक तैयारी,घाटों का निरीक्षण,खतरनाक घाटों की पहचान एवम अन्य आवश्यक सुविधाओं का आकलन तथा छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के सुरक्षा एवम सुविधा के लिए 101 गंगा घाटों के लिए 21 जिला स्तरीय समूह बनाया गया है तथा सभी 21 समूह के सेक्टर पदाधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया गया इसके साथ ही नगर आयुक्त पटना नगर निगम को निर्देश दिया गया कि 86 प्रमुख गंगा घाटों पर रोशनी की व्यवस्था, घाटों पर सीढ़ी एंव चाली का निर्माण, घाटों तक पहुंच पथ के साथ-साथ गंगा घटों पर पानी के अंदर बैरिकेडिंग की व्यवस्था करें।

कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्देश दिया गया है कि सभी गंगा घाटों पर चेजिंग रूम, वाच टावर एंव नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था करें। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल को निर्देश दिया कि गंगाघाटों पर पहुंच पथ, शौचालय, यूरिनल एंव चापाकल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सभी प्रमुख गंगा घाटों पर मेडिकल कैम्प तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था चिकित्सक, चिकित्साकर्मी सहित जीवनरक्षक दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर गोताखोर, एसडीआरएफ एंव एनडीआरएफ की व्यवस्था करेंगें।

बता दें कि डीएम कुमार रवि खुद आज दिन भर सभी गंगा घाटों पर किये जा रहे कार्यों की प्रगति की मॉनिटरिंग कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading