PATNA : रेल राज्यमंत्री ने जंक्शन पर किया एस्केलेटर का उदघाटन

PATNA : राजधानी में पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के पटना जंक्शन पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने 2 स्वचालित सीढ़ियों का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राज्य सरकार के मंत्री विजय सिन्हा भी मौजूद रहे. इसके अलावा बड़हिया में यात्री सुविधाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में रेल सुविधाएं बढ़ी हैं. कई परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है और कई योजनाओं पर काम चल रहा है.

रेल राज्यमंत्री ने कहा कि रेलवे के क्षेत्र में कई बड़ी परियोजनाओं को भारतीय रेल ने पूरा किया है. पटना में बना दीघा पुल इसमें काफी महत्वपूर्ण है. मुंगेर का पुल पूरा हो चुका है और मोकामा में भी पुल का काम चल रहा है. पिछले 4 सालों में हमने जिस तरह काम किया है उससे पहले से स्थिति बेहतर हुई है. जिस तरह से पूर्व मध्य रेल ने अपनी पंक्चुअलिटी सुधारी है खासतौर पर दानापुर मंडल यह काफी सराहनीय है.

उन्होंने कहा कि मोकामा की बंद पड़ी फैक्ट्री की जमीन पर रेलवे की फैक्ट्री लगाई जाएगी. दानापुर मंडल की सभी डीएमयू को मेमू रैक में चलाया जाएगा. बड़हिया में अशोक धाम को ट्रेन से जोड़ा जाएगा और यहां जल्द ही वाइ-फाइ की सुविधा भी मिलने लगेगी. इसके बाद रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा आज किउल-गया रेललाइन पर विद्युतीकृत का उद‌घाटन करेंगे और साथ ही इस लाइन पर पहली मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading