साधु ने दूसरे साधु की जेवर-नकदी के लालच में कुल्हाड़ी से की हत्या

मासलपुर (करौली)। जेवर और धन के लालच में एक साधु ने दूसरे साधु की कुल्हाडी से नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी साधु को आश्रम के संत ने ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी साधु को पकड़ लिया तथा हत्या के काम में ली गई कुल्हाड़ी जब्त कर ली है।

आश्रम के संत ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मासलपुर थाना प्रभारी महेन्द्रसिंह चौधरी ने बताया कि मासलपुर के पास बडापुरा गांव के स्टैण्ड पर हनुमान जी का मंदिर है। यहां करीब 20 सालों से सेवा पूजा कर रहे संत सज्जन सिह राजपूत ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया है कि 19 अक्टूबर को उसके आश्रम में मध्यप्रदेश के मुरैना जिले का निवासी बाबा बालकदास उर्फ लालाराम आया। वह आश्रम में ही रूक गया।

20 अक्टूवर को मौनी बाबा उर्फ आलोक सिंह राजपूत निवासी महदवा जिला भिंड मोटरसाइकिल से आया तथा आश्रम में ही रूक गया। 21 अक्टूबर की शाम उन तीनों ने साथ खाना खाया। इसके वाद बाबा बालकदास एवं मौनी बाबा आश्रम में चबूतरे पर सो गए जबकि वह आश्रम के सामने जलदाय विभाग के कमरे में सो गया।

नींद में ही चली गई जान

बालकदास को पता चला कि मौनी बाबा के पास पैसे हैं। इसके लालच में वह रात को उठा और पास में ही सो रहे बालकदास की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। रात करीब एक बजे बाबा बालकदास ने आकर उसे जगाया तथा कहा कि उसने मौनी बाबा की हत्या कर दी है तथा उसके जेवरात ले लिए हैं और वह अब जा रहा है।

संत ने आसपास के ग्रामीणों को बुला लिया तथा उनके सहयोग से आरोपी साधु को पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंची पुलिस ने आरोपी साधु को पकड़ कर हत्या के काम में ली गई कुल्हाड़ी जब्त कर ली तथा मृतक साधु के परिजनों को सूचना दी। इस दौरान घटना स्थल पर ग्रामीणों की खासी भीड़ जमा हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading