
MUZAFFARPUR : शनिवार की संध्या जिले के तमाम शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के थाना प्रांगण में आगामी बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. नगर थाना में बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने की. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बकरीद को शांति एवं सद्भाव से मनाने की अपील की और कहा कि किसी भी धर्म का कोई भी पर्व धार्मिक मान्यताओं के साथ शांति, सद्भाव एवं भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

उन्होंने बताया ईद उल-अजहा के नमाज के वक्त सुरक्षा को लेकर क्षेत्र के सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहेगी. मिठनपुरा, ब्रह्मपुरा, काजीमोहम्मदपुर, सदर, अहियापुर थानेदारों ने कहा कि असा’माजिक तत्वों व हु’ड़दंग मचाने वाले पर पुलिस की नजर रहेगी और जिलावासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के अफ’वाह फैलाने वाले लोगों से बचें. किसी भी प्रकार की कोई परे’शानी हो तो इसकी सूचना अविलंब संबंधित पुलिस थाना को दें.


हमें उम्मीद हैं कि यह त्योहार भी अन्य त्योहारों की ही तरह पूर्णरूपेण सफल रहेगा. अगर किसी प्रकार की कोई शिका’यत या किसी प्रकार की कोई मांग है तो अपनी मांगों को रखें आप लोगों की मांग पर विचारोपरांत उनकी पूर्ति करने के हरसंभव प्रयास किये जायेंगे और आप लोगों के सुझाव को निदान किया जाएगा. मौके पर उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि बकरीद को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाएंगे. हिंदू एवं मुस्लिम दोनों भाई आपस में मिलकर एक दूसरे का सहयोग करेंगे.

इस संबंध में जिले के एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि पर्व चाहे जिस समुदाय का हो शांति और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में मनाना चाहिए. सभी लोगों के सहयोग से ही शांति कायम रखने का प्रयास होता है. कोई ऐसा कार्य या बातचीत नहीं होनी चाहिए, जिससे किसी समुदाय की भा‘वना को ठेस पहुंचे. उन्होंने उपस्थित लोगों से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की.