जम्मू–कश्मीर से अनुच्छेद 370 ख‘त्म किए जाने के बाद सरकार अब हाला‘त सामान्य करने पर जुटी है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक श्रीनगर में भी धारा-144 में छूट दी गई है और आज शाम से लैंडलाइन, मोबाइल वॉइस कॉल सुविधाएं चालू कर दी जाएंगी।
![]()
हालांकि जो जानकारी आई है उसके अनुसार इंटरनेट पर अभी रोक बरकरार रखी गई है। एनएसए अजित डोभाल अनंतनाग में ईद की तैयारियों का जायजा लेने भी पहुंचे और स्थानीय लोगों व बच्चों से मुलाकात की और वह भेड़ मंडी भी गए। इससे पहले बुधवार को एनएसए अजीत डोभाल ने शोपियां जिले में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर उसके साथ लंच किया था। उनका लंच प्रोग्राम यह दिखाने के लिए था कि घाटी के हा‘लात धीरे–धीरे सामान्य हो रहे हैं। अनुच्छेद 370 ह‘टाए जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने के लिए अजीत डोभाल कश्मीर पहुंचे हैं।