प्रेमिका से शादी करने के लिए युवक ने पत्नी और सात साल के बेटे की नृ’शंस ह’त्या कर दी। पत्नी को पहले ते’जाब से झु’लसाकर त’ड़पाया और फिर ग’ला द’बाकर मा’र डा’ला। घ’टना के चश्मदीद इकलौते बेटे का सिर कूं’च दिया। 9 महीने पहले हुए दोहरे ह’त्याकां’ड से रविवार को प’र्दा उठा तो सभी की रू’ह कां’प उठी। पुलिस ने आ’रोपी समेत तीन को गि’रफ्तार कर लिया है।
एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि नौ:बस्ता के राजीव विहार निवासी अमित वर्मा उर्फ लालू ने 10 साल पहले घर के सामने रहने वाले मकसूद प्रसाद विश्वकर्मा की बेटी सुमन (26) से लव मैरिज की थी। उनका बेटा निश्चय था। दो साल से अमित का देवकीनगर की खुशी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सुमन ने विरोध किया तो अमित ने देवकी नगर निवासी दोस्त संजय शर्मा के साथ ह’त्या की साजिश रची। संजय ने नौबस्ता कबीरनगर के दोस्त गुड्डू मिस्त्री की भी मदद ली। संजय और गुड्डू 23 दिसंबर को मूलगंज से ते’जाब खरीदकर लाए।
24 दिसंबर की सुबह साढ़े नौ बजे अमित पत्नी और बेटे को इलाहाबाद घु’माने और गंगा स्नान के बहाने लेकर रामादेवी चौराहा पहुंचा। गुड्डू और संजय लोडर के साथ चौराहे पर खड़े थे। अमित ने पत्नी से कहा कि ये दोनों भी गंगा स्नान को इलाहाबाद ही जा रहे हैं। अमित लोडर में पत्नी के साथ सवार हो गया। रास्ते में तीनों ने ढा’बे पर श’राब पी और खाना खाया।
ठंड ज्यादा होने की बात कहते हुए अमित ने सुमन को भी श’राब पिला दी थी। कौशांबी के कोखराज में रात दो बजे लोडर रोककर तीनों ने सुमन पर ते’जाब डा’ला, फिर गला द’बा दिया। निश्चय रो’ने लगा तो उसका सिर लोडर के डाले से भि’ड़ाकर ईंट से कूं’च दिया।

