PATNA : बाइक लूटेरा गिरोह का सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे

PATNA : पुलिस हाइवे पर सक्रिय बाइक लूटेरा गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लूटेरे के पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी पिस्टल, दो मोबाइल, मास्टर की और लूटी गई तीन बाइक बरामद की है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान जिले के बैकटपुर निवासी भोलू के रुप में हुई है।

खुसरुपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पटना-बख्तियारपुर फोरलेन के सामना मैदान के पास पुलिस वाहन जांच में जुटी थी। इसी दौरान फोरलेन की ओर से पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए। कागजात की मांग करने पर दोनो सकपका गए। पुलिस जब दोनो की तलाशी लेनी शुरु की तो, एक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं दूसरे के पास से जांच के दौरान एक लोडेड पिस्टल, दो मोबाइल और दो मास्टर की बरामद हुआ। वहीं उसकी निशानदेही पर लूट की दो अपाचे और एक पल्सर बाइक बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि भोलू पेशेवर बाइक लुटेरा है। वह पहले भी लूट एवं चोरी के मामले जेल जा चुका है। वहीं दूसरे फरार अपराधी की पहचान कुंदन कुमार यादव के रुप में हुई है। वह भी पेशेवर अपराधी है। कुंदन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading