VAISHALI : सनकी पुलिस वैन ड्राइवर ने शिक्षक को कुचला

VAISHALI : बड़ी खबर आ रही है कि वैशाली जिले से जहां महनार स्टेशन रोड स्थित चूड़ा मिल के समीप बेलगाम रफ्तार से आ रही पुलिस की बस ने बाइक सवार शिक्षक को न केवल टक्कर मार दी बल्कि रौंदने के बाद हलगभग 50 मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया. शिक्षक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. शिक्षक की ज़िन्दगी लील लेने के बाद भी खूनी ड्राइवर नहीं रुका. सनकी  पुलिस ड्राइवर ने गंगा रोड में दर्जन भर बाइक,साइकिल,ठेला समेत कई फुटपाथी दुकानो को भी रौंद डाला. घटना के बाद आरोपी ड्राइवर फरार हैं.

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने खातिरमहनार इलाके में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी जो इसी बस से आये थे. पूजा के बाद पुलिसकर्मी इसी बस से वापस लौट रहे थे. जिस दौरान ड्राइवर ने ही इस घटना को अंजाम दिया. इस घटना को लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.