पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

JEHANABAD : जिले में एसएस कॉलेज के नजदीक पेड़ से टंगा एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धनगांवा निवासी बीरा विंद के रुप में हुई। घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और जहानाबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ और एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंच लोगो को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम वह मूर्ति विसर्जन में गया था, और फिर घर नहीं लौटा। वहीं आज सुबह उनलोगों को सूचना मिली उसका शव पेड़ से टंगा हुआ है। परिजनों ने बताया कि मृतक राज मिस्त्री का काम करता था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नही थी। वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। उसकी हत्या कर लाश को पेड़ से टांग दिया गया है।

इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनो विंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading