यूपी से बिहार आई महिला के साथ गैंगरेप

पति को बेहोश कर मनचलों ने दिया घटना को अंजाम पुलिस महिला को मेडिकल जांच में भेजने की तैयारी कर रही है. बक्सर जिला यूपी से सटा है और रोजाना काफी संख्या में दोनों प्रदेश के लोग एक दूसरे राज्य में आते जाते हैं.

BUXAR : बक्सर में यूपी की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. पीड़ित महिला के पति ने बताया कि हमलोग यूपी के गाजीपुर के रहने वाले हैं और पुत्र की चाहत में चौसा गांव स्थित ब्रह्मबाबा स्थल पर आये हुए थे.

इसी दौरान रविवार की रात पांच की संख्या में आए लोंगो ने मेरे उपर नशीला केमिकल लगा कपड़ा फेंक दिया जिससे मैं बेहोश हो गया. मेरे बेहोश होने के बाद मनचलों ने मेरी पत्नी के साथ रेप किया. पीड़ित परिवार फिलहाल बक्सर महिला थाना में है. महिला थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अनुसंधान कर रही है.

पुलिस महिला को मेडिकल जांच में भेजने की तैयारी कर रही है. बक्सर जिला यूपी से सटा है और रोजाना काफी संख्या में दोनों प्रदेश के लोग एक दूसरे राज्य में आते जाते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.