गिरिराज सिंह: जब तक हिन्दुत्व है तब तक ही बचा है देश का लोकतंत्र

भारत की पहचान हिन्दू धर्म से है। हमारा धर्म बचेगा तभी संस्कृति ब’ची ब’चेगी। वर्तमान स्थिति को देखकर लगता है कि जब तक देश में हिन्दू और हिन्दुत्व ब’चा है तभी तक देश में लोकतंत्र बचा है।

ये बातें केन्द्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने रविवार को प्रखंड के छ’र्रापट्टी गांव स्थित मुंगेर राजघाट के गंगा तट आयोजित श्रावणी मेले के समापन समारोह में कहीं।

उन्होंने कहा कि हम जाति-पाति में बं’ट कर अपने देश और धर्म को नहीं ब’चा सकते हैं। इसके लिए हमें जातिगत भावना से ऊपर उठना होगा। केन्द्रीय मंत्री ने मुंगेर राजघाट के पावन गंगा तट पर लगने वाले श्रावणी मेले व अन्य धार्मिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से हमारे अंदर जाति-पाति की भावना मि’टेगी और स’मरस समाज का निर्माण होगा।

उन्होंने हिन्दू धर्म और हिन्दुत्व की रक्षा के लिए जनसंख्या नियंत्रण पर जो’र देते हुए कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धा’रा 370 ह’टाकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक अखंड भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, उसी तरह से सरकार जनसंख्या नि’यंत्रण के लिए एक समान कानून लायेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading