
टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी भारत के सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं । भले ही वह इन दिनों लाइम लाइट से दूर हैं, लेकिन उनकी बेटी पलक सोशल मीडिया सेंसेशन होने के साथ स्टाइल दिवा भी हैं।

पलक भले ही अभी स्टार नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनको फॉलो करने वालों की तादाद लाखों में है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली पलक की लैविश और स्टाइलिश लाइफस्टाइल उनकी फोटो से जाहिर होती है।

फैंस उनकी जबरदस्त तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पलक का जन्म 8 अक्टूबर साल 2000 में हुआ था। 18 साल की हो चुकी पलक स्टाइल और फैशन के मामले में आज के सभी स्टार किड्स को मात देती हैं।

वो कोई स्टार नहीं हैं, लेकिन दिन-ब-दिन उनके चाहनेवालों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। पलक कुछ भी ओवर डू नहीं करती लेकिन अटायर इंडियन हो या वेस्टर्न अपने फैशन सेंस से सबकुछ टिप-टॉप और ऐ वन बना देती हैं।
