#DELHI #INDIA :दक्षिणी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में अज्ञा’त व्यक्तियों ने बं’दूक दि’खाकर एक लग्जरी कार को कथित तौर पर लू’ट लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घ’टना शुक्रवार की रात को हुई जब जगुआर कार का चालक अपने मालिक को लाने के लिए दक्षिणी दिल्ली के एक मॉल की तरफ जा रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हुंदै वर्ना ने जगुआर को पीछे से ट’क्कर मा’री, जिसके बाद जगुआर का चालक नुक’सान का पता ल’गाने के लिए बाहर निकला।

अधिकारी ने बताया कि तुरंत दो व्यक्ति वर्ना से बाहर निकले और चालक को एक बंदूक दिखाकर डराया। उनमें से एक व्यक्ति जगुआर चलाकर जबकि दूसरा व्यक्ति वर्ना लेकर घटनास्थल से फरार हो गया।