स्वतंत्रता दिवस के मौके पर CM नीतीश बिहार पुलिस के इन जांबाजों को करेंगे पुरस्कृत, जानें…

#Patna #Bihar स्वतंत्रता दिवस (Independence Daya) के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बिहार पुलिस (Bihar Police) के सात जां’बाजों को पुरस्कृत करेंगे. जानकारी के मुताबिक इस मौके पर बिहार पुलिस के छह अधिकारियों (Police Officer) और एक सिपाही को पुरस्कृत किया जायेगा.

पटना के गांधी मैदान में होने वाले समारोह में जिन पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा उनमें सब-इंंस्पेक्टर (Sub Inspector) अमरेन्द्र किशोर, बैजनाथ कुमार, संतोष कुमार सिंह, विकास कुमार, देवराज इंद्र शामिल हैं. ये सभी पांच दारोगा बिहार पुलिस की एसटीएफ़ में पदस्थापित हैं और कई महत्वपूर्ण कांडों और कुख्यात अप’राधियों को गि’रफ्तार करने में अपना योगदान दे चुके हैं.

इन पांच दारोगा के अलावा नालंदा में पदस्थापित दारोगा मोहम्मद मुश्ताक और सिपाही पंकज कुमार भारती भी सीएम के हाथों पुरस्कार पाएंगे.पुरस्कार पाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को को प्र’शस्ति पत्र तथा इक्यावन हजार रूपए की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा.

Input: News 18

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading