#mumbai एक बार फिर बॉलीवुड अदाकारा काजोल और अजय देवगन बड़े परदे पर एक साथ मिलकर कॉमेडी से नया ‘इश्क’ करने की तैयारी में हैं। काजोल और अजय देवगन ने फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ में साथ काम किया है।

काजोल ही घर पर बॉस होती हैं और अजय देवगन उनकी फरमाइश कभी टालते भी नहीं हैं। काजोल की अपने पति से नई फरमाइश इसी कॉमेडी फिल्म की है। पिछले हफ्ते अपने जन्मदिन पर काजोल अजय से मिलने हैदराबाद पहुंचीं, जहां अजय अपनी फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इन्डिया’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहां दोनों ने एक कहानी पर चर्चा की।
कहानी एक ऐसे जोड़े की है जिनके इश्क में कॉमेडी भी शामिल है। अपनी पत्नी से यह कहानी सुनने के बाद अजय देवगन काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने अपनी टीम को इस पर काम शुरू करने को भी कह दिया है। सूत्रों की मानें तो फिल्म की कहानी पर काम शुरू हो चुका है और इसकी शूटिंग भी अगले साल की गर्मियों में शुरू करने की तैयारी है।