शाओमी इंडिया के डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके कहा है कि 21 अगस्त को भारत में Mi A3 को लॉन्च किया जाएगा।
Mi A3 की कीमत 249 यूरो यानी करीब 19,900 रुपये है। यह कीमत Mi A3 के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। वहीं 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 279 यूरो यानी करीब 22,200 रुपये है। एमआई ए3 तीन कलर वेरियंट Not Just Blue, More Than White और Kind of Gray में मिलेगा।

इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसमें 6.08 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा एमआई ए3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4 जीबी रैम मिलेगा।
फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का मिलेगा।