#mumbai बॉलीवुड अदाकारा पायल रोहतगी के खि’लाफ मुंबई के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पायल रोहतगी पर शिकायत जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के पोस्ट पर रिएक्ट करने पर की गई है। पायल ने जायरा वसीम के फैसले पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी। शि’कायत में कहा गया है कि पोस्ट गलत भावना से भरा हुआ है।

यह धार्मिक आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाला है। 6 पन्नों की शिकायत को मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन और साइबर सेल में 31 जुलाई को वकील अली कासिफ खान ने की। शि’कायत में वकील ने ओशीवारा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर किशोर वी गायके से पायल के खि’लाफ स’ख्त कदम उठाने की मांग की।

सीनियर इंस्पेक्टर किशोर वी गायके ने कहा- ‘हमें पायल रोहतगी के खि’लाफ शि’कायत मिली है। पायल ने कहा- ‘मुझे पहले शिकायत की कॉपी पढ़नी होगी, उसके बाद ही मेरा वकील इस मामले पर कानूनी जवाब देगा।’