एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान नेपाल-हांगकांग के बीच मैच से पहले एक अजीबोगरीब वाकया हुआ। इसे पढ़कर आपको फिल्म शोले याद आ जाएगी। फाइनल मैच में टॉस के दौरान सिक्का खड़ा हो गया।

इसके चलते टॉस दोबारा करना पड़ा। खड़े हुए सिक्के की फोटो एवं दोनों टीमों के कप्तान की तस्वीरें सोमवार देर रात ‘मोमो क्रिकेट’ नामक टि्वटर हैंडल पर शेयर की गईं। शेयर की गई तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटो साझा करते हुए लिखा गया, ‘तो आज यह हुआ और इसे वायरल क्यों नहीं किया जाए?’
