अब पटना में मिलेंगे हिमाचल के सेब और विदेशी अंगूर।

#PATNA #BIHAR #INDIA : सूबे में आम का सीजन खत्म होने के बाद अब आम की जगह लोगों को कई प्रकार के फलों का स्वाद मिलने लगा है। मंडियों समेत राजधानी के बाजार में लोगों को सेव, मौसमी और नाशपाति के अलावा विदेशों से आने वाले फलों की खेप मिलने लगी है। कृषि उत्पादन बाजार समिति मुसल्लहपुर में विभिन्न राज्यों से आने वाले फलों की आवक तेज हो गई है। मंडी में हिमाचल प्रदेश के केला से लेकर पंजाब की नाशपाती और आंध्रप्रदेश की मौसमी भी आने लगी है। सबसे अधिक आवक इन दिनों हिमाचल प्रदेश के सेव की है।

download (11)

बाजार समिति के केला मंडी के थोक विक्रेता वरूण कुमार ने बताया कि राजधानी में असम और बंगाल से आने वाले केला की आवक बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि मंडी में रोजाना 20 ट्रक केला दोनों राज्यों से पहुंच रहा है। केला की थोक कीमत 100 रुपये से 250 रुपए प्रति घौद है। नासपाती के थोक विक्रेता मोइन आलम ने बताया कि अभी पंजाब से नासपति आ रही है। कहा कि थोक में यह 56 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं, खुदरा में नासपाति 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सेव के थोक विक्रेता शमशाद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से सेव आना शुरू हो गया है। अभी शुरू में सेव महंगा है, लेकिन आने वाले दिनों में इसकी कीमत सस्ता होगी। कहा कि सेव की थोक कीमत 60 रुपये से लेकर 100 रुपये के बीच है। हालांकि, राजधानी के बाजारों में सेव की खुदरा कीमत 100 रुपए से लेकर 200 रुपए के बीच है।

download (10)
फलों का राजा आम अब बस कुछ ही दिनों का मेहमान है। बिहार के आम की फसल जुलाई मध्य तक खतम हो चुकी है। फिलहाल लोगों को अभी यूपी का आम मिल रहा है। फलों के थोक विक्रेता भुट्टो खान बताते हैं कि बिहार में आम की फसल इस बार के सीजन में कम होने से जल्द ही खत्म हो गया। मध्य जुलाई से यूपी के आम की आवक शुरू है। कहा कि 15 अगस्त तक यूपी के आम लोगों को मिलेंगे। इसके बाद फलों के राजा के लिए लोगों को अगले साल का इंतजार करना होगा। आम की थोक कीमत 100 से 120 रुपए है।

Abhinav_SM.jpg
राजधानी में लोगों को कई प्रकार के विदेशी फल भी मिलने लगे हैं। इनमें सबसे मुख्य है अंगूर और बाबू गोसा। फल कारोबारी शशिकांत प्रसाद उर्फ पप्पू जी ने बताया कि बाबू गोसा दक्षिण अफ्रीकी फल है। यह पेट के लिए बहुत लाभदायक है। वहीं, मंडी में थाइलैंड से आने वालेअंगूर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अंगूर की कीमत 300 से 400 रुपए किलो है। साथ ही ऑस्ट्रेलियन सेव व योरोप के माल्टा की बिक्री भी राजधानी में हो रही है। विदेशी फल महंगे होने के चलते उच्च आय वर्ग के लोगों तक ही सीमित है।  राजधानी में लोगों को फ्रेश व मौसमी फसल आंध्रप्रदेश से पहुंच रही है। मौसमी विक्रेता अवधेश यादव ने बताया कि थोक में इसकी कीमत 28 रुपये से 32 रुपये किलो है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.