#National #Raksha Bandhan 2019: रक्षा बंधन का त्योहार इस बार स्वतंत्रता दिवस के दिन यानी 15 अगस्त को पड़ रहा है। भाई और बहन के प्रेम के प्रतीक के तौर पर मनाये जाने वाले इस त्योहार का हिंदू धर्म में खासा महत्व है। हजारों वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत रक्षा बंधन के दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। रक्षा बंधन के त्योहार के साथ ही सवान मास का भी समापन हो जाएगा और इसके बाद भाद्र महीने की शुरुआत हो जाती है। इसलिए रक्षाबंधन के दिन राखी को शुभ मुहूर्त में बां’धने की परंपरा है।

Raksha Bandhan 2019: राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त
कई वर्षों के बाद ऐसा मौका आया है जब राखी बांधने को लेकर शुभ मुहूर्त काफी लंबा है। कई सालों के बाद यह पहली बार होगा जब राखी के मौके पर भद्रा का भी साया नहीं होगा। इसलिए यह रक्षाबंधन खास हो गया है। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त इस बार सुबह 5 बजकर 49 मिनट से शुरू होगा और शाम 6.01 बजे तक बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती हैं।
जानकारों के अनुसार वैसे, दोपहर 1.45 से 4.15 तक राखी बांधने का मुहूर्त सबसे शुभ है। सावन के पूर्णिमा तिथि की शुरुआत दोपहर 3:45 (14 अगस्त से) से ही हो जाएगी और इसका समापन 17:58 (15 अगस्त) को होना है।

Raksha Bandhan 2019: रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस 19 साल बाद एक साथ
इस बार 19 साल बाद यह संयोग बन रहा है जब रक्षा बंधन का त्योहार और भारत की आजादी का वर्षगाठ एक साथ पड़ रहे हैं। इससे पहले यह संयोग साल 2000 में पड़ा था। खास बात ये भी है कि सावन पूर्णिमा के दिन ही श्रवण नक्षत्र की शुरुआत होती है। इस नक्षत्र में किया गया कार्य शुभ माना गया है।

