दिल्ली की एक अदालत ने 5 स्टार होटल के बाहर बंदूक दिखाकर एक कपल को धमकाने के मामले में पूर्व बीएसपी सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पांडे ने सोमवार को अदालत में कोई ज़मानत अर्ज़ी दाखिल नहीं की। गौरतलब है, पांडे ने 18 अक्टूबर को सरेंडर किया था।