MUZAFFARPUR : नवजोत कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सुनवाई तीन को

MUZAFFARPUR : अमृतसर रेल हादसे को लेकर मुजफ्फरपुर की सीजेएम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्‍नी नवजोर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. मुजफ्फरपुर में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्‍ना हाशमी ने यह मामला दर्ज कराते हुए हादसे के लिए नवजोत कौर को जिम्‍मेदार बताया है. इस मामले में अब तीन नवंबर को सुनवाई होगी.

गौरतलब है कि अमृतसर रेल हादसे का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो के आधार पर माना जा रहा है कि नवजोर कौर ने हादसे के वक्त वहां मौजूद नहीं रहने को लेकर झूठ बोला था. वीडियो में हादसे के वक्त नवजोत कौर मंच पर दिख रही हैं.

वीडियो में दिखा कि इस दर्दनाक हादसे के 2 मिनट बाद यानी शाम 06 बजकर 56 मिनट और 30 सेकेंड पर एक लड़का मंच के करीब पहुंचा और नवजोत कौर से बातचीत करता है. बता दें, ठीक शाम 06 बजकर 54 मिनट पर तेज़ रफ़्तार DMU ट्रेन ट्रैक पर खड़े लोगों को रौंदते हुए गुजर गई थी.

नवजोत कौर सिद्धू लगातार ये कहती रही हैं कि वो हादसे के ठीक पहले आयोजन स्थल से निकल गईं थी. उन्होंने पहले अपने बयान में कहा कि रावण दहन के बाद जब वो आयोजन स्थल से निकल गई तो उसके 15 मिनट बाद उन्हें हादसे के बारे में जानकारी मिली जबकि अपने दूसरे बयान में उन्होंने कहा कि रावण दहन के बाद जैसे ही वो गाड़ी में बैठीं तो उन्हें 1 मिनट बाद हादसे के बारे में पता लगा. लेकिन CCTV की तस्वीरें अलग ही कहानी कह रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading