महिला थानेदार से विवाद में अधिवक्ता पति पहुंचे हवालात

KAIMUR : कैमूर भभुआ से बड़ी खबर आ रही है. महिला थानेदार की शिकायत पर अधिवक्ता पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सोमवार को कैमूर पुलिस ने महिला थानेदार कुमारी अंचला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस की इस कार्रवाई की चर्चा पूरे भभुआ में हो रही है. थानेदार ने अपने पति पर प्रताड़ित करने तथा सरकारी कामों में बाधा डालने का आरोप लगाया है. सूत्रों की मानें तो पुलिस ने हिरासत में लिये गये पति विजय कुमार सिंह से पूछताछ भी की है.

जानकारी के अनुसार भभुआ की महिला थानेदार कुमारी अंचला का अपने अधिवक्ता पति विजय कुमार सिंह से काफी दिनों से विवाद चल रहा है. इसे लेकर दोनों में हमेशा झगड़े होते रहे हैं. इसी मामले को लेकर महिला थानेदार ने अपने अधिवक्ता पति के खिलाफ प्रताड़ना और पुलिस लाइन स्थित आवास में पहुंचकर सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत को लेकर भभुआ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

थानेदार ने प्राथमिकी में यह भी बताया है कि पति विजय उन्हें दो वर्षों से तंग कर रहे हैं. कोर्ट में पति से तलाक का मामला भी चल रहा है. बताया जाता है कि सोमवार को आरोपी पति अपने बच्चों से मिलने महिला थानेदार के आवास पर गया था. इसी दौरान दोनों में पुरानी बातों को लेकर काफी बहस हो गई.

सूत्रों के अनुसार बहस बढ़ते देख महिला थानेदार अंचला ने अधिवक्ता पति विजय कुमार सिंह के खिलाफ नगर थाने में शिकायत की. उसका पति सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र विजवाही गांव का रहनेवाला है. पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

उधर एसडीपीओ अजय प्रसाद ने अधिवक्ता विजय कुमार सिंह को हिरासत में लिये जाने की चर्चा है. एसडीपीओ के अनुसार दोनों के बीच पहले से आपसी विवाद चला आ रहा है. महिला थानेदार की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं अधिवक्ता ने भी इंसाफ के लिए आवेदन दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading