बरबीघा रेलवे स्टेशन का नाम श्रीकृष्ण सिंह होगा : रेल राज्य मंत्री

NAWADA : रेल राज्य मंत्री सह दूर संचार मंत्री स्वतंत्र प्रभार मनोज कुमार सिन्हा ने कहा है कि चार माह बाद केजी रेलखंड पर नई दिल्ली के लिये चलेगी ट्रेन । भागलपुर नई दिल्ली ट्रेन 12340 व 12350 जो पटना होकर चल रही है उसे केजी रेलखंड पर चलाया जाएगा । इसके पूर्व उन्होंने केजी रेलखंड पर मेमू ट्रेन परिचालन का नवादा रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया । इसके अलावा मनोज सिन्हा ने कहा कि बरबीघा स्टेशन के नाम को बदल कर श्रीकृष्ण सिंह स्टेशन किया जाएगा.

नवादा रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 1879 में इस रेल खंड की स्थापना अंग्रेजों ने की थी। 139 किलोमीटर लम्बे रेलखंड का का 139 करोड़ रुपये की लागत से विद्युतीयकरण का प्रथम चरण का संपन्न हुआ है । दूसरे चरण में दोहरीकरण व विद्युतीयकरण का कार्य वर्ष 2019 तक संपन्न करा लिया जाएगा तब इस रेलखंड पर अन्य क्षेत्रों के लिये ट्रेन चलायी जा सकेगी । उन्होंने नमो सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि रेलवे व दूरसंचार ही नहीं हवाई सेवा का भी विस्तार हुआ है तथा हवाई अड्डों की संख्या बढाकर दोगुनी हो गयी है । रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने आगे घोषणा की कि दानापुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर वाई फाई की सुविधा दी जाएगी. झाझा से गया तक अब इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाई जाएगी.

महागठबंधन की चर्चा करते हुए कहा कि यह बेमेल गठबंधन चलने वाला नहीं है । यहां प्रधानमंत्री पद के कई दावेदार हैं जबकि एनडीए में कोई वैकेंसी ही नहीं है । लोकसभा चुनाव में उसे जनता धूल चटा देगी। इसके पूर्व उन्होंने कौआकोल व रजौली डाकघर के नये भवन का उद्घाटन व राजहाट उपडाकघर के नये भवन का शिलान्यास किया । मौके पर सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक अनिल सिंह, अरूणा देवी, पटना डाक प्रमंडल के महाडाकपाल अनिल कुमार सिंह समेत रेलवे के कई अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष शशीभूषण कुमार बब्लू आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading