तंबाकू नियंत्रण के “बिहार मॉडल’’ से अवगत होगी दुनिया, स्वास्थ्य मंत्री नीदरलैंड में देंगे व्याख्यान

PATNA : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय अब तंबाकू नियंत्रण के बिहार मॉडल से पूरी दूनिया को अवगत करायेंगे। नीदरलैंड़ मे आयोजित विश्व लंग हेल्थ कांफ्रेंस 2018 में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बिहार में तंबाकू नियंत्रण को लेकर किए गए कामों की चर्चा करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल यूनियन अगेंस्ट ट्यूबरक्लोसिस एंड लंग डिजीज ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय को आमंत्रित किया है। मंगल पाण्डेय सोमवार को  7 दिवसीय दौरे पर  नीदरलैंड के लिए रवाना हो गए। सम्मेलन में 200 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने दावा किया है की विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार द्वारा जारी ग्लोबल वयस्क तंबाकू सर्वेक्षण 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में तंबाकू सेवन करने वालों की संख्या मे काफी कमी आई है। बिहार में तंबाकू का उपयोग 53.5 फीसदी से घटकर पिछले आठ सालों में 25.9 फीसदी हो गया है। धूम्रपान करने वालों में भी 9.1 फीसदी की कमी आई है। जबकि चबाने वाले तंबाकू के प्रयोग में 25.2 फीसदी की कमी आई है।

अंतरार्ष्ट्रीय स्वास्थ्य सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय क्षय रोग पर भी अपना व्याख्यान देंगे। साथ ही राज्य सरकार की तरफ से चलाए जा रहे क्षय रोग से संबंधित विषय पर अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading