लद्दाख में शमशेरा की शूटिंग करेंगे रणबीर, महत्वपूर्ण हिस्से लद्दाख में होगा शूट

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ उनकी हीरोइन वाणी कपूर लद्दाख के लिए रवाना हो चुकी हैं। दोनों वहां यशराज फिल्म्स की नई फिल्म शमशेरा की शूटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। यशराज फिल्म्स के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लद्दाख में फिल्म शमशेरा का यह शेड्यूल इसके निर्देशक करण मल्होत्रा के दिमाग की उपज है।

add

वह फिल्म के कुछ सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों को लद्दाख में शूट करना चाहते हैं और वहां की आबोहवा व प्राकृतिक दृश्यों की सुंदरता को इस फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते हैं।

फिल्म शमशेरा का ये शेड्यूल बहुत ही तेजी से पूरा किया जाएगा और इस दौरान फिल्म के कुछ आश्चर्यजनक और चौंकाने वाले दृश्यों की शूटिंग लद्दाख में होने वाली है। इस शूटिंग को लेकर काफी गोपनीयता बरती जा रही है। फिल्म के जिस भाग की लद्दाख में शूटिंग होने वाली है, उसकी जानकारी केवल फिल्म निर्माण से जुड़े गिनती के सदस्यों को ही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.