टीवी सीरियल इश्कबाज की अभिनेत्री नीति टेलर जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अदाकारा ने परिक्षित बावा के साथ तस्वीर शेयर की और सगाई करने की जानकारी दी। नीति ने इसके अलावा मेहंदी सेरेमनी की भी कई तस्वीरें शेयर की हैं।

मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो डांस करती दिख रही हैं। लंबे समय से रिश्ते के बाद नीति ने जब अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया तो उनके दोस्तों ने बधाई दी। इनमें विकास गुप्ता, करण वाही और नकुल मेहता शामिल हैं।

नीति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा- ‘अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल की शाम, जिसमें मैं खुशी और प्यार महसूस कर रही हूं। इन सबसे आप पूर्ण महसूस करते हैं। बीते एक दशक में आप सबका प्यार और समर्थन मिला। बहुत खुशी के साथ मैं यह बताना चाहती हूं कि मैं सगाई कर रही हूं। हम ये पल आप सबके साथ शेयर करना चाहते हैं और हमारी नई जिंदगी के लिए आपका प्यार और दुआएं मांगते हैं।’
