CM नीतीश: रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं और युवतियों के लिए बस सेवा फ्री रहेगी, जानें…

#Patna #Bihar बिहार सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को खास तोहफा दिया है. महिलाओं को ये तोहफा बिहार सरकार के परिवहन विभाग द्वारा दी गई है. इसके तहत कल यानि गुरुवार को रक्षाबंधन के मौके पर सरकारी बसों में यात्रा करना महिलाओं के लिए फ्री होगा. रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं और युवतियों के लिए बस सेवा फ्री रहेगी.

परिवहन विभाग की ये सुविधा पटना समेत राज्य के सभी जिलों में लागू होगी और वहां चलने वाली सरकारी बसों में भी महिलाएं, युवतियां और बच्ची मुफ्त में सफर कर सकेंगी.

मालूम हो कि रक्षाबंधन के मौके पर मेट्रो समेत अन्य राज्यों में भी परिवहन विभाग द्वारा महिलाओं को ये सुविधा दी जाती है.मालूम हो कि पिछले साल भी रक्षाबंधन के दिन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की राज्य में चलने वाली बसों को महिलाओं के लिए फ्री किया गया था जिसमें महिलाओं ने मुफ्त सफर किया था.

अकेले पटना में ही परिवहन विभाग की 100 के करीब सिटी बसें चलती हैं. रक्षाबंधन के मौके पर महिलाएं को इन बसों में सफर करने के लिए टिकट नहीं लेना होगा और वो मुफ्त सफर कर सकेंगी.

Input: News 18

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.