4 सीटर ऑटो से एक-एक कर निकलीं 24 सवारियां, कैसे? किसी को समझ नहीं आ रहा है, आप भी देखें…

आज एक खबर पढ़ी और बचपन के दिन याद आ गए, जब सनी (स्कूटर) पर मम्मी-पापा के साथ हम तीन भाई-बहन बैठकर मार्केट जाते थे. सबके बैठने के बाद पापा पूछते थे, अब मैं खड़ा होकर गाड़ी चलाऊं क्या? अब खबर पर आते हैं.

तेलंगाना के करीमनगर के एक ऑटो का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस कमिश्नर ने, 11 अगस्त को चैकिंग के दौ’रान एक ऑटो रोकी. ड्राइवर इवर तिमापुर से ऑटो चलाते हुए ला रहा था. ड्राइवर से जब पुलिस ने सवाल पूछने शुरू किए, तब उसमें से सवारियां एक-एक कर उतरने लगीं.

ऑटो में कुल कितने लोग बैठे हैं, ये जानने के लिए पुलिस ने सवारी की गिनती शुरू की. ऑटो से जैसे-जैसे लोग उतरते गए, पुलिस की हैरानी भी बढ़ती गई. क्योंकि एक 4 सीटर ऑटो में 6-8 नहीं पूरे 24 लोग बैठे थे. इनमें 4 बच्चों के साथ 20 औरतें बैठी थीं.

पुलिस ने न सिर्फ ऑटो में बैठी सवारी की तस्वीरें लीं, बल्कि वो वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया.उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,

‘लोगों को अपनी सुरक्षा करने की जरूरत है. जिस गाड़ी में जगह न हो, उसमें नहीं बैठना चाहिए. लोगों को समझ होनी चाहिए कि ज्यादा यात्रियों के कारण बड़ा हा’दसा हो सकता है.’

Input: Oddnaari

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading