
PATNA : राज्य सरकार ने सूबे में सिपाही की नियुक्ति को लेकर नई गाईड लाईन जारी की है. उसके अनुसार अब हर साल अप्रैल महीने में सिपाही की रिक्ति की गणना करवाने के उपरांत सिपाही बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. साथ ही बिहार पुलिस में बहाली के लिए अब सिपाहियों को एक प्रतिशत आरक्षण भी मिलने वाला है. गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने सिपाही बहाली को लेकर नई अधिसूचना जारी कर दी है.

पुलिस महानिदेशक द्वारा खाली पोस्ट की गणना के बाद आरक्षण कोटिवार रिक्त पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा हेतू केंद्रीय चयन पर्षद को भेजी जाएगी. उसके बाद केंद्रीय चयन पर्षद बहाली की प्रक्रिया शुरू करेगी. सरकार की नई अधिसूचना में कहा गया है कि अब जिला पुलिस एवं सैन्य पुलिस के लिए नियुक्ति प्रक्रिया एक साथ होगी. सिपाही की बहाली लिखित परीक्षा होगी जिसमें 100 अँकों की परीक्षा ली जाएगी.

लिखित परीक्षा में अगर कोई अभ्यर्थी 30 अंक से कम लाता है तो उसे शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अ.योग्य घोषित कर दी जाएगी. लिखित परीक्षा में रिक्ति का 5 गुणा रिजल्ट दिया जाएगी।लिखित परीक्षा में चयनित लोगों की शारीरिक परीक्षा होगी. शारीरिक दक्षता परीक्षा भी 100 अंको की होगी.

गौरतलब हो की कैबिनेट के प्रधान सचिव के अनुसार मंत्रिमंडल ने प्रदेश में सिपाही नियुक्ति के पूर्व के नियम में मामूली बदलाव करते हुए सिपाही बहाली में खिलाडिय़ों के लिए एक प्रतिशत पद आरक्षित कर दिए हैं. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को उनकी खेल प्रतिभा के आधार पर सिपाही की बहाली में मौका दिया जाएगा.

बता दें कि प्रदेश में करीब दस हजार सिपाहियों की बहाली होनी है. सरकार के इस फैसले से बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों को सिपाही बनने का मौका प्राप्त होगा. मंत्रिमंडल ने बिहार पुलिस चालक संवर्ग नियमावली 2019 के प्रारूप को भी मंजूरी दी है.
