MUZAFFARPUR : देश का 73 वां स्वतंत्रता दिवस मुजफ्फरपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर पंडित जवाहरलाल स्टेडियम में प्रभारी मंत्री श्याम रजक ने ध्वजारोहण किया और परेड कि सलामी ली.

जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने समारोह में शामिल होकर देश की तरक्की में ईमानदारी और मेहनत से अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
ध्वजाराेहण कार्यक्रम में प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल, तिरहुत रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गणेश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक रविन्द्र कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह, एएसपी अभियान विमलेश चन्द्र झा, पुलिस उपाधीक्षक नगर मुकुल कुमार रंजन, पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी गौरव पाण्डेय समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी, नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह, वैशाली सांसद वीणा देवी, बोचहां विधायक बेबी देवी, जिला परिषद अध्यक्ष इन्द्रा देवी, स्वतंत्रता सेनानी व जिले के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

झंडोत्तोलन उपरांत प्रभारी मंत्री ने संबोधित करते हुये आजादी से लेकर अब तक के वीर शहीदों को याद करते हुये देश की आजादी में उनके योगदानों की चर्चा की. उन्होंने मौजूदा सरकार के योजनाओं पर भी प्रकाश डाला और श्रावणी मेले के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा जलाभिषेक के दौरान सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण वातावरण में शहर की विधि व्यवस्था पर पूर्णतः नियंत्रण रखने पर बधाई दिया और शहर में अमन शांति कायम रखते हुये अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया.

प्रभारी मंत्री ने अपने संबाेधन में सरकार के विकास कार्य काे विस्तार से बताया. इस दौरान मंत्री ने परेड में भाग लेने वाले प्लाटून के बेहतर प्रदर्शन के अनुसार उन्हें मोमेंटो ओर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

स्वतंत्रता दिवस परेड में प्रथम स्थान पर एसएसबी के के राजू सिंह रहें, द्वितिय स्थान पर जिला पुलिस बल (पुरुष) के रामचन्द्र मंडल और तृतीय स्थान पर राजकीय अम्बेदकर आवासीय विद्यालय, रजवाड़ा की रानी कुमारी रहे.

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री श्री रजक द्वारा जिले के 10वीं और 12वीं के 16 छात्र–छात्राओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों को मंत्री द्वारा शाॅल व बुके देकर उन्हें सम्मानित किया गया. वहीं महादलित टोलों में भी ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई. 73वें स्वतन्त्रता दिवस को मौके पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को थानाध्यक्षों द्वारा धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाते हुये तिरंगे को सलामी दी गई.

