
MUZAFFARPUR : देश की आजादी का 73वां पर परंपरागत रूप से पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जिले के सिकंदरपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रभारी मंत्री श्याम रजक द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद जिले के तमाम प्रशासनिक कार्यालय में विधिपूर्वक झंडात्तोलन किया गया. आयुक्त कार्यालय में प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने झंडोत्तोलन किया. पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक गणेश कुमार ने डीआईजी, एसएसपी की मौजूदगी में झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली.

इसके उपरांत पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया. पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय में डीआईजी रविंद्र कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया गया और परेड की सलामी ली गई. समाना ले परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष द्वारा ध्वजारोहण किया गया.

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसएसपी मनोज कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया गया और परेड की सलामी ली गई इस दौरान जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष, नगर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह नगर आयुक्त मनीष कुमार मीणा, एएसपी अभियान विमलेश चन्द्र झा, पुलिस उपाधीक्षक नगर मुकुल कुमार रंजन, पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी गौरव पांडे समेत शहरी थाना के थानाध्यक्ष मौजूद रहे.

इस मौके पर जिलाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर श’हीदों स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उनको नमन करते हुए आजादी में उनके ब’लिदान और योगदान को याद करते हैं.

उन्होंने कहा कि उनके ब’लिदान देश सर्वदा याद रखेगा उनके बलिदान की बदौलत ही हम आजाद भारत में रह रहे हैं. जिलाधिकारी ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि शांति अमन चैन और सौ’हार्द का वाता’वरण बनाए रखें उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में पर्व त्यो’हारों का समय प्रारंभ हो जाएगा.

इस मौके पर जिला प्रशासन जिलावासियों से सहयोग की अपेक्षा रखता है जिलावासी मुजफ्फरपुर जिले के उज्ज’वल भविष्य और विकसित बनाने की दिशा में एक समझदार और जि’म्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करें.
