अजय देवगन और काजोल सिल्वर स्क्रीन पर फिर से करेंगे साथ मे काम। जानें…

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन और काजोल की सुपरहिट जोड़ी फिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती है।

अजय देवगन और काजोल फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी जोड़ियों में गिने जाते हैं जो पर्सनल लाइफ में जितने पॉपुलर हैं उतने ही सक्सेसफुल प्रोफेशनल फ्रंट पर भी हैं। दोनों काफी समय से फिल्मों में सक्रिय हैं और कई बार साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करते नजर आ चुके हैं। दोनों कलाकार एक साथ फिल्म तानाजी में काम करते नजर आएंगे। अब चर्चा है कि दोनों एक कॉमेडी फिल्म में भी साथ काम करते नजर आ सकते हैं।


बताया जा रहा है कि अजय और काजोल फाइनल स्क्रिप्ट के इंतजार में हैं। माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक मैच्योर कपल और उनकी आपसी समझ पर निर्भर होगी। फिल्म के टाइटल को लेकर भी विचार-विमर्श जारी है। फिल्म के लिए रोमांस और क्या, धोखा अराउंड द कॉर्नर और धोखा जैसे नामों पर चचार् चल रही है। फिल्म की शूटिंग साल 2020 में शुरू होने की संभावना है। अजय और काजोल साथ में राजू चाचा, इश्क, गुंडाराज, प्यार तो होना ही था और दिल क्या करे जैसी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.