#PATNA #BIHAR #INDIA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को सीमित करने के लिए लोगों से ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान में भरपूर सहयोग देने की अपील करते हुये आज कहा कि पयार्वरण संतुलित रहने से जीवन और बेहतर होगा। नीतीश कुमार ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां पुनपुन प्रखंड में श्रीपालपुर के महादलित टोला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुये जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरूआत की जा रही है।

इस अभियान को चलाकर पयार्वरण संरक्षण के लिए काम किये जाएंगे। जल-जीवन-हरियाली का अर्थ है जब तक जल और हरियाली है तभी तक चाहे मनुष्य हों या जीव जन्तु, पशु-पक्षी, सबका जीवन सुरक्षित है इसलिए पयार्वरण के प्रति सजग रहना होगा। उन्होंने लोगों से पानी का दुरुपयोग नहीं करने का आह्वान करते हुये कहा कि समाज में सछ्वाव एवं भाईचारे का वातावरण कायम रहे और पयार्वरण का संरक्षण हो ताकि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को सीमित किया जा सके।

