पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि आज, PM मोदी, राष्ट्रपति समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांज’लि, देखें…

पूर्व पीएम प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश के बड़े नेता उन्हें श्रद्धांज’लि दे रहे हैं। नई दिल्ली में अटली जी के स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ पहुंचकर पीएम मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांज’लि दी। इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अटल जी को श्रद्धांज’लि दी।

बता दें, बीते साल 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमा’री के बाद भारत के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का नि’धन हो गया था।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं ने आज पहली पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांज’लि दी।दिल्ली स्थित सदैव अटल पर अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है।

अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य, पोती निहारिका समेत परिवार के भी कई अन्य सदस्य वहां पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांज’लि दी है। पूर्व प्रधानमंत्री के स्मृति स्थल पर आज भजन का कार्यक्रम चल रहा है, जहां उन्हें श्रद्धांज’लि दी जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.