अभिनेत्री विद्या सिन्हा का नि’धन गुरुवार दोपहर को हो गया था। विद्या को दिल और फेफड़ों से संबंधित स’मस्या थी। वो मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती थीं और उन्हें वेंटि’लेटर पर रखा गया था। उनके नि’धन की खबर से टीवी इंडस्ट्री शो’क में डू’ब गई । विद्या के पार्थिव शरीर का अं’तिम संस्कार भी गुरुवार को किया गया ।

इस मौके पर टीवी के कई सेलेब्रिटीज नजर आए। विद्या का आखिरी सीरियल ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ था। इस सीरियल के लीड एक्टर मोहित मलिक भी विद्या के अंतिम दर्शन को पहुंचे । वहीं सुनील पाल को भी फ्यूनरल में देखा गया ।

एक्टर अयूब खान भी उनकी अंतिम यात्रा में मौजूद रहे । ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ सीरियल के सभी कलाकार विद्या को अं’तिम वि’दाई देने के लिए पहुंचे। विद्या सिन्हा ने कई सारी फिल्में की। इनमें ‘रजनीगंधा’, ‘हवस’, ‘छोटी सी बात’, ‘मेरा जीवन’, ‘इनकार’, ‘जीवन मुक्त’, ‘किताब’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘तुम्हारे लिए’, ‘सबूत’ जैसी कई फिल्में हैं।

संजीव कुमार के साथ उनका गाना ‘ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए’ बेहद चर्चित हुआ था। फिल्मों के अलावा विद्या का टीवी इंडस्ट्री से भी गहरा नाता रहा। विद्या सिन्हा ने ‘काव्यांजलि’, ‘जारा’, ‘नीम नीम शहद शहद’, ‘कुबूल है’, ‘इश्क का रंग सफेद’ और ‘चंद्र नंदिनी’ जैसे कई सीरियल में काम किया ।