अजीबोगरीब घ’टना: पंचायत ने 71 भेड़ों के बदले प्रेमी को सौंप दी पत्नी, देखें…

#Gorakhpur #Uttarpradesh गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में हुई पंचायत ने प्रेम संबंध के मामले में एक अजीबो-गरीब फै’सला सुनाया। एक महिला की कीमत 71 भेड़ों की ल’गा दी गई। इस पर दोनों पक्ष राजी भी हो गए। महिला प्रेमी के साथ चली भी गई। बाद में प्रेमी के पिता ने भेड़ों की वापसी के लिए महिला को लौटाने की बात कही। खोराबार पुलिस तक मा’मला पहुंचा तो वह भी चकरा गई। उसने भी मा’मले को दूसरे थाने में भेजकर अपना पल्ला झा’ड़ लिया है।

पिपराइच क्षेत्र का एक युवक 22 जुलाई को गांव के ही एक व्यक्ति की पत्नी को लेकर भा’ग गया। मा’मला पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद पिपराइच था’ने पर दोनों पक्ष बुलाए गए। इसके बाद महिला ने प्रेमी का हाथ थामा और उसके साथ चली गई।

पांच दिन पहले दोनों युवक बेलीपार क्षेत्र के एक गांव में भेड़ चराते हुए आमने-सामने आकर वि’वाद कर बैठे। महिला भी साथ थी। विवा’द के बाद बिरादरी की पंचायत बैठी। पंचों ने प्रेमी से पूछा कि उसे भेड़ चाहिए या महिला। प्रेमी ने महिला को साथ रखने की बात कही।

प्रेमी के पास कुल 142 भेड़ों में से आधी यानी 71 महिला के पति को देने का फरमान सुना दिया गया। इसके बदले पंचायत ने महिला को प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी।शुक्रवार को प्रेमी के पिता ने खोराबार थाने में तहरीर दी कि उसकी भेड़ें लौटा दी जाएं इसके बदले वह व्यक्ति अपनी पत्नी को ले जाए। इसके बाद खोराबार पुलिस ने उन्हें पिपराइच थाने का मा’मला बताकर उन्हें वहीं भेज दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.