LIVE: जम्मू-कश्मीर में सामान्य होने लगे हा’लात, बहाल हुई इंटरनेट सेवा, ह’टाई गईं कई पाबं’दियां, देखें…

#Jammu&Kashmir #India कश्मीर में शुक्रवार से सरकारी दफ्तरों में काम होने लगा। बं’द पड़े शिक्षण संस्थान भी सोमवार से खुलने शुरू हो जाएंगे। टेलीफोन सेवा को भी चरणब’द्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है, लेकिन मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं हा’लात सामान्य होने तक बं’द रहेंगी। जम्मू और कश्मीर में आज शनिवार से फोन सेवाएं शुरू हो गईं हैं। जम्मू में 2 जी स्पीड के साथ इंटरनेट सेवा भी शुरू हो गई है।

बता दें कि धा’रा 370 ह’टाने के बाद एहतियातन सरकार ने फोन और इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी थी। लोग शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग कर रहे हैं। यही कारण है कि पिछले 15 दिनों में कहीं कोई जानी नु’कसान नहीं हुआ है।जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने लगे हैं। जम्मू में 4 अगस्त से बंद पड़ी इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है। हालांकि, फिलहाल जम्मू में उपभोक्ता सिर्फ 2जी सेवा का फायदा ही उठा पाएंगे।

लेकिन, अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर के हा’लात सामान्य हो जाएंगे। जम्मू में इंटरनेट सेवा बहाल करने के बाद अब आज ही प्रशासन घाटी में लैंडलाइन फोन सेवा को फिर से शुरू करने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में 2G मोबाइल इंटरनेट बहाल हो गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी एहतियातन गिर’फ्तारियों और रिहाई का सिलसिला अभी चलता रहेगा। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमण्यम ने कहा कि 22 में से 12 जिलों में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

इनमें से सिर्फ पांच जिलों में ही अब कुछ हद तक रात्रिकालीन पाबं”दियां हैं। जैसे-जैसे हा’लात सामान्य होते जाएंगे, सभी जिलों से पाबं’दियां हटा ली जाएंगी।

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.