रिलीज के दूसरे दिन ‘मिशन मंगल’ के कलेक्शन में 40 फीसदी की तगड़ी गिरावट

बॉलीवुड अभिनेता खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार की फिल्म  मिशन मंगल ने 15 अगस्त के दिन रिलीज का फायदा उठाते हुए भले  उनके करियर की सबसे तगड़ी ओपनिंग ली, लेकिन इसके अगले ही दिन फिल्म का कलेक्शन में 40 फीसदी की तगड़ी गिरावट दर्ज की गई।

फिल्म मिशन मंगल को विज्ञान न समझने वाले दर्शकों का जितना प्यार मिल रहा है, विज्ञान की बेसिक समझ रखने वालों को यह फिल्म उतनी ही बेसिरपैर की लग रही है। इसरो के 50 साल पूरे होने के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों को भी मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है।

add

फिल्म रिव्यूज में मिशन मंगल को दो स्टार से लेकर चार स्टार तक मिले हैं। जिन सिनेमाघरों में मिशन मंगल रिलीज हुई, उनमें दर्शकों की संख्या गुरुवार के मुकाबले आधी के करीब रही।

शनिवार सुबह मिले आंकड़ों के मुताबिक फिल्म मिशन मंगल शुक्रवार को सिर्फ 17 करोड़ 28 लाख रुपये का ही कारोबार कर सकी। जबकि रिलीज के दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 29 करोड़ 16 लाख रुपये का कारोबार किया था और इसी के साथ ये फिल्म अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई थी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.