#NORTH KOREA : उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा कि उसके नेता किम जोंग उन की निगरानी में एक नये ह’थियार का परीक्षण किया गया जिसे धीमी प’रमाणु वार्ता और संयुक्त सैन्य अभ्यासों को लेकर अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया पर द’बाव बनाने के तौर पर देखा जा रहा है। प्योंगयांग की कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को हुए परीक्षण की निगरानी करने वाले किम ने हालिया परीक्षण गति’विधियों में अपनी सेना की ”र’हस्यमयी और शानदार सफलता दर को लेकर ”काफी संतोष जताया है। साथ ही उन्होंने ”अजेय सैन्य क्षमताएं हासिल करने का आह्वान किया जिसे कोई चु’नौती देने की हि’माकत ना कर पाए।

खबर में अमेरिका या दक्षिण कोरिया के किसी बयान का उल्लेख नहीं किया गया है। शुक्रवार को हुआ परीक्षण हाल के दौर में उत्तर कोरिया का छठा परीक्षण है। इससे पहले जुलाई में उसने नए रॉकेट आर्टिलरी प्रणाली और दो अलग-अलग कम दूरी की मोबाइल बैलिस्टिक मिसाइल प्रणालियों का परीक्षण किया था। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे उत्तर कोरिया की दक्षिण कोरिया में हमला करने की क्षमता बढ़ेगी। साथ ही वह वहां अमेरिका के अड्डों तक भी पहुंच जाएगा। केसीएनए ने हालांकि यह नहीं बताया कि शुक्रवार को जिस हथियार का परीक्षण किया गया वह किस तरह का था लेकिन कहा कि परीक्षण सफल रहा और इससे सेना का आत्मविश्वास मजबूत हुआ। दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया था कि उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से दो प्रक्षेपास्त्र दागे गए। जापान सागर में गि’रने से पहले इन प्रक्षेपास्त्रों ने करीब 230 किलोमीटर की दूरी तय की।

राज्य द्वारा संचालित कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, किम ने “शुक्रवार की सुबह फिर से एक नए ह’थियार के परीक्षण को निर्देशित किया।” केसीएन ने कहा, “राष्ट्रीय रक्षा वैज्ञानिकों ने परीक्षण में भी एक बढ़िया परिणाम दिखाया, और इससे इस ह’थियार प्रणाली में आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिली है।”
केसीएनए ने किम के बयान का हवाला देते हुए कहा, “यह हमारी पार्टी की रक्षा निमार्ण का लक्ष्य है कि हम अदम्य सैन्य क्षमता हासिल करें ताकि कोई भी हमें भ’ड़काने की हिम्मत न रखे।” योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, केसीएनए ने ह’थियार के नाम सहित कोई भी अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।

इस रिपोर्ट के जारी होने से एक दिन पहले दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा था कि उत्तर कोरिया ने अपने पूवीर् तट से दो कम दूरी की बै’लिस्टिक मि’साइलें (प्रोजेक्टाईल) दा’गी हैं।
सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया द्वारा दा’गी गई मि’साइलें अमेरिका की ‘आर्मी टैक्टिकल मि’साइल सिस्टम’ (एटीएसीएमएस) जैसी हैं, जो कि सतह से सतह पर मा’र करने वाला मि’साइल सिस्टम है।