सेक्रेड गेम्स 2 के पूरे एपीसोड एक वीडियो मैसेजिंग एप के साथ ही कई वेबसाइट्स पर लीक हो गई है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से कुछ वेबसाइट्स ऐसी भी हैं जिनके जरिए फिशिंग और मैलवेयर अटै’क किया जाता है।
वहीं इस मामले पर इंटरनेट और मोबाइल असोसिएशन ऑफ इंडिया ऐंड अलायंस (IAMAI) ने महाराष्ट्र साइबर डिजिटल क्राइम यूनिट (MCDCU) में शि’कायत की है।

साइबर टीम की मदद से पाइरेटेड कंटेंट को हटाया जा रहा है। सेक्रेड गेम्स 2 के साथ ही जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस भी ऑनलाइन लीक हो गई है और गौर करने वाली बात यह है कि यह फिल्म भी इसी साइट पर लीक हुई है जिस पर सेक्रेड गेम्स 2 लीक हुई है।
वहीं खबर है कि इसी वेबसाइट पर अक्षय कुमार की मिशन मंगल फिल्म भी लीक हो गई है। ‘