CM नीतीश -‘बिहार में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विकसित बिहार के सात निश्चय का क्रि’यान्वयन पूरे राज्य में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया गया है।

हर घर नल का जल योजना का लाभ राज्य के 50 लाख 87 हजार घरों में मिल रहा है। अगले साल तक राज्य के सभी घर तक नल-जल पहुंचा दिया जाएगा। पक्की गली नाली बन जाएगी। जीविका के माध्यम से 8.50 लाख स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। इनसे एक करोड़ से ज्यादा परिवार जुड़े हैं।

जल-जीवन-हरियाली अभियान दो अक्तूबर से : नीतीश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के कुप्र’भावों को ध्यान में रखते हुए जल-जीवन-हरियाली अभि’यान की कार्ययोजना 02 अक्तूबर के पहले लागू कर दी जाएगी।

विस्तृत कार्ययोजना बन रही है। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर 09 को अभियान के लिए जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.